{"_id":"66eacd84c024e94fa00d442b","slug":"electricity-board-technical-personnel-asked-for-many-items-including-safety-equipment-solan-news-c-176-1-ssml1040-128786-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मियों ने मांगे \n\nसुरक्षा उपकरण समेत कई सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मियों ने मांगे सुरक्षा उपकरण समेत कई सामान
Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संघ के नालागढ़ इकाई के पदाधिकारी वरिष्ठ अधिशासी अभियंता के साथ बैठक करते हुए।
मागों लेकर अधिशासी अभियंता से मिले तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ नालागढ़ इकाई के पदाधिकारी अपनी मांगो को लेकर अधिशासी अभियंता हिमेश धीमान के साथ बैठक की। सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद अधिशासी अभियंता ने उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
नालागढ़ इकाई के महामंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि बैठक में इकाई के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिशासी अभियंता को सभी तकनीकी कर्मचारियों को स्थायी करने पर आभार जताया। साथ ही मांग उठाई कि सभी सेक्शन व सब स्टेशन में पीने के पानी के लिए प्यूरीफायर लगाया जाए। सभी सेक्शन व सब स्टेशन में फर्नीचर, सेफ्टी वेल्ट, दस्ताने, बरसाती, टॉर्च, मेघर और फ्लेक्सिबल सीढि़यां उपलब्ध करवाई जाएं। सभी तकनीकी कर्मचारियों को पहचान कार्ड दिए जाएं और बोर्ड की कॉलोनी में रंग रोगन करवाया जाए।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व स्थानीय अध्यक्ष देविंद्र संधू, सचिव सुरेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनसा राम, पप्पु ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय कुमार व कार्यकारिणी सदस्य, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, हरमन सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंद्र सिंह उपस्थित रहे।