नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक का आयोजन,दो नए सदस्य जुड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित अन्य मांगों पर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विजय जोशी ने की, जिसमें करीब 40 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे। इस अवसर पर दो नए सदस्यों कृष्ण देव और हरदयाल सिंह को टोपी पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें सदस्यता प्रदान की गई। पेंशनरों ने कहा कि बोर्ड से उनके बकाया पेंशन और लंबित अन्य वित्तीय मांगों का निपटारा यथासंभव शीघ्र किया जाना चाहिए, क्योंकि बकाया राशि न मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में वरिष्ठ सदस्यों ने बोर्ड प्रशासन से आश्वासन देने की अपील की। बैठक में अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा रविंद्र ठाकुर, मुरली गुप्ता, बाबू राज, शांति स्वरूप, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, गुरप्रीत सिंह, श्रवण सिंह, रामकृष्ण, बाबू राम, रमेश कौशिक, जग्गा सिंह देवराज, भाग सिंह सहित अन्य जिला पेंशनर सदस्य मौजूद रहे।