फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   electric chargers not work proper

Solan News: बस अड्डों में लगे ई- चार्जर में आने लगीं दिक्कतें

Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नए बस अड्डा में लगाए दो में से एक चार्जर ठप, दूसरा भी कर रहा दिक्कत
विज्ञापन

बसों की बैटरी खराब होने का डर, तीन माह पहले ही लगाए थे चार्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सोलन की ओर से बस अड्डों पर लगाए गए नए इलेक्ट्रिक चार्जरों में अब दिक्कतें आने लगी हैं। चार्जर बार-बार बंद होने लगे हैं। इस कारण शार्ट सर्किट होने का भी डर बना हुआ है। निगम की ओर से सोलन के नए बस अड्डे में दो चार्जर लगाए गए हैं, जिनमें से एक बंद पड़ा है। वहीं दूसरे चार्जर में भी दिक्कतें आने लगी हैं। इस कारण बसों की बैटरी में भी खराब होने का डर बना हुआ है।
निगम की ओर से तीन माह पहले ही यहां पर नए चार्जर लगाए गए हैं। अभी केवल दो ही चार्जर काम कर रहे हैं। इनमें आ रही खराबी के कारण बसों को चार्ज करना भी निगम के लिए मुश्किल हो गया है। निगम की ओर से सोलन एचआरटीसी वर्कशॉप में दो, अर्की में एक, नए बस अड्डे सोलन में दो और राजगढ़ में एक चार्जर लगाया गया है। इनमें से केवल एक चार्जर नए बस अड्डे सोलन और एक अर्की बस अड्डे पर ही चल रहा है। वहीं अन्य चार्जरों को शुरू करने के लिए निगम के पास अभी तक मीटर नहीं पहुंचे हैं। वहीं अर्की में लगे चार्जर में पहले भी शार्ट सर्किट हो चुका है। वहीं चार्जरों में आ रही परेशानी को लेकर निगम की ओर से चार्जर बनाने वाली संबंधित कंपनी को लिखा गया है।
विज्ञापन



कोट
निगम की ओर से लगाए गए चार्जरों में बिजली की सप्लाई सही से नहीं हो रही है। ऐसे में बार-बार बंद हो रहे हैं। इससे बसों को समय पर चार्जर करने में परेशानी हो रही है। इसको लेकर चार्जर बनाने वाली कंपनी को कहा गया है। जल्द समाधान करने के लिए कहा गया है। -तरसेम सिंह चंदेल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed