{"_id":"64b28a67ce1378dbcd0af185","slug":"elections-will-be-held-soon-for-the-post-of-nalagarh-np-president-solan-news-c-176-1-ssml1041-3562-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ नप अध्यक्ष पद के लिए जल्द होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ नप अध्यक्ष पद के लिए जल्द होंगे चुनाव
Sat, 15 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने चुनाव कराने के आदेश किए जारी
चुनाव में विधायक को मत का प्रयोग करने का दिया अधिकार
कानूनी राय लेने के लिए भेजा गया था यह मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ नप अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द कराया जाएगा। पिछले सात माह से नप नालागढ़ बिना अध्यक्ष के ही चल रही है। 21 जनवरी को चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी लेकिन विधायक केएल ठाकुर ने भी वोट डालने का अधिकार मांगा था। इसके बाद उपायुक्त ने इसे कानूनी राय लेने के लिए सरकार को भेजा था। जिस पर फैसला आ गया है और विधायक को वोट डालने की अनुमति दी गई है। उपायुक्त ने इसकी प्रतिलिपि एसडीएम नालागढ़ को भेजी दी है। एसडीएम ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही अब नप की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
पिछले करीब सात माह से अधिक समय से नालागढ़ की नगर परिषद बिना अध्यक्ष के चल रही है। पांच पार्षदों ने बैठक में नप अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके जिला उपायुक्त को भेजा था। 30 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था जिसके कारण नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 21 जनवरी को बैठक बुलाई थी। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने एसडीएम को पत्र लिखा कि विधायक के नाते और एमसी एक्ट के तहत उनको नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में वोट देने का अधिकार दिया जाए। एसडीएम ने उक्त पत्र को उपायुक्त को भेजा। इसके बाद केएल ठाकुर ने एक और ज्ञापन दिया था कि जब तक उनके पत्र पर कोई निर्णय नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया जाए। शहरी विकास विभाग के पत्र के अनुसार मामला विधि विभाग को भेजा गया है और जब तक इस पर कोई निर्णय नहीं होता, अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
उधर, एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि उपायुक्त की ओर से उन्हें पत्र मिल चुका है। जिसमें विधायक को नप अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने की अनुमति है। साथ ही उपायुक्त ने चुनाव कराने के भी आदेश दिए हैं। जल्द ही नप अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
उधर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि विधायक को अविश्वास प्रस्ताव पारित करने काकोई अधिकार नहीं है लेकिन अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने का अधिकार दिया गया है।
--