फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Elections for Khalogda Society today; 1,566 voters to decide the outcome

Solan News: खलोगड़ा सोसायटी के चुनाव आज, 1566 मतदाता करेंगे फैसला

Tue, 20 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
निदेशक मंडल के सात पदों के लिए 16 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। खलोगड़ा सोसायटी के निदेशक मंडल के चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें 1566 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार की देखरेख में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सोसायटी के सात जोन में निदेशक चुनने के लिए मतदान होगा। कोरो जोन में 170, खील-जासली में 235, खाली कुमारहट्टी में 288, बड़ोग में 215, सुल्तानपुर में 186, कटल-कठार में 206 और रीहूं जोन में 266 मतदाता हैं। सात में से पांच जोन में उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। कोरो में जय किशन (कुर्सी) और ओम प्रकाश (खाट) आमने-सामने हैं। खील-जासली में पूर्ण सिंह (कार) और राजकुमार (ताला-चाबी) के बीच मुकाबला होगा। सुल्तानपुर में दया राम (डमरू) और सुरेंद्र ठाकुर (गुलाब का फूल) चुनाव मैदान में हैं। कटल-कठार में बलवंत सिंह (दफ्तरी थैला) और जिया लाल (कलम व दवात), जबकि रीहूं में मोहन लाल (स्कूटर) और संदीप कुमार (दूरदर्शन) के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन

दो जोन में बहुकोणीय मुकाबला
खाली कुमारहट्टी जोन में बलवीर वर्मा (कप-प्लेट), दलीप सिंह (हैंडपंप) और राजकुमार (खुली किताब) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं, बड़ोग जोन में चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें धर्मपाल (डाक पेटी), गुरुदेव सिंह (कलम), अनुप पराशर (रेडियो) और प्रदीप ठाकुर (मेज) शामिल हैं। खलोगड़ा सोसायटी का कार्यक्षेत्र छह पंचायतों चेवा, बड़ोग, अन्हेच, बोहली, कोरो-कैथड़ी और सुल्तानपुर तक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed