{"_id":"62126e6a787bb31a0763a98d","slug":"election-solan-news-sml400222526","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष बने जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष बने जितेंद्र
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। द बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव में जितेंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नालागढ़ के ट्रक यूनियन सभागार में यूनियन के निरीक्षक राम चंद की देखरेख में चुनाव करवाए गए। चुनाव में सभी सदस्य उपस्थित रहे।
वार्ड सात के सदस्य गुलजारी लाल ने वार्ड छह के सदस्य जितेंद्र ठाकुर का नाम अध्यक्ष पद के लिए रखा। जिस पर वार्ड पांच के सदस्य जसवंत सिंह ने समर्थन किया। सभी सदस्यों ने जितेंद्र ठाकुर के नाम पर मोहर लगा दी। इसके बाद वार्ड एक के सदस्य जरनैल सिंह को दूसरी बार उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं वार्ड चार से सदस्य इंद्रजीत सिंह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर सभी सदस्यों का अभार जाताया। उन्होंने नई कार्यकारिणी से पहले ही तरह ट्रक यूनियन की सहयोग करने की अपील की है। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर ट्रांसपोर्ट के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। पहले ही तरह एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन को विश्वास में लेकर ट्रक संचालकों के हितों को ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी का भी चुनाव को सर्वसम्मति से कराने पर आभार जाताया। बैठक में सभी 11 वार्ड के सदस्यों ने भाग लिया।