{"_id":"6a0c9fa83a1e403e020bcf8c","slug":"election-rehearsal-in-dharampur-block-tomorrow-350-employees-will-participate-solan-news-c-176-1-ssml1040-169737-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर खंड में चुनावी रिहर्सल कल, 350 कर्मचारी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर खंड में चुनावी रिहर्सल कल, 350 कर्मचारी लेंगे भाग
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी बोले, चुनाव ड्यूटी रद्द करवाने की अपील न करें कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली 26 पंचायतों के पहले चरण का मतदान 26 मई को होगा। इन चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए लगभग 350 कर्मचारियों की दूसरी रिहर्सल 21 मई को आयोजित की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने कर्मचारियों से अपनी चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करें, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के सहयोग के बिना चुनाव संपन्न करवाना असंभव है, इसलिए कोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी रद्द करवाने की अपील न करें। पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में सभी संबंधित कर्मचारियों को जोड़ दिया गया है। यदि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी को कोई सुझाव देना हो, कोई शिकायत हो या अन्य कोई समस्या आ रही हो, तो वे उसे इस ग्रुप में साझा कर सकते हैं।