{"_id":"6a4bbd09ea16db4cf40dcc3d","slug":"election-of-zila-parishad-chairperson-and-vice-chairperson-postponed-due-to-lack-of-quorum-solan-news-c-176-1-ssml1040-173378-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कोरम पूरा न होने से टला जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कोरम पूरा न होने से टला जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव
Mon, 06 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
अब 13 जुलाई को होगी अगली बैठकभाजपा समर्थित प्रत्याशी बहुमत के साथ रेस में सबसे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाला चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब इस निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आगामी 13 जुलाई को दोबारा बैठक बुलाई गई है।
उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित बैठक में कोरम पूरा नहीं हो पाया, जिसकी वजह से निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका। इसके बाद, उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी रूपरेखा तय की है। अब जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए द्वितीय बैठक 13 जुलाई को सुबह 11:00 बजे जिला परिषद सोलन के बैठक कक्ष में पुन निर्धारित की गई है। प्रशासन ने सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया है कि वे तय तिथि, समय और स्थान पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें।
इनसेट
बहुमत के साथ भाजपा का पलड़ा भारी
इस चुनावी मुकाबले में फिलहाल भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है। कुल 17 सीटों वाली जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और वे रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुमारी शीला और उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज शर्मा का नाम आगे है। माना जा रहा है कि बहुमत के आंकड़ों को देखते हुए भाजपा समर्थित इन दोनों चेहरों का दावा सबसे मजबूत है, हालांकि अब अंतिम फैसला 13 जुलाई को होने वाली बैठक में ही साफ हो पाएगा।