{"_id":"6320c3bee5ff2e4b7352c018","slug":"election-for-nagar-panchyat-president-delayed-solan-news-sml421590537","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोरम रहा अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोरम रहा अधूरा
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंगलवार को कोरम पूरा नहीं हो सका। अब बुधवार को फिर बैठक बुलाई गई है। इसमें अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। मंगलवार को बैठक से सात में से तीन पार्षद नदारद रहे।
उपमंडलधिकारी (नागरिक) अर्की केशवराम कोहली ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी पार्षदों को सूचित किया गया था, लेकिन तीन पार्षदों की गैर हाजिरी के चलते अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव देने वाले चारों पार्षद ही नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे थे। अन्य तीन पार्षदों का करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन वे नहीं आए। अब बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। बैठक में कोरम की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जितने पार्षद मौजूद होंगे उन्हीं के साथ कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान जिसे चुना जाएगा उसी को ही नगर पंचायत का नया अध्यक्ष बना दिया जाएगा।