फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp in solan

Solan News: एमएसएमई की योजनाओं और उद्यम विकास से जुड़े पहलुओं की दी जानकारी

Wed, 14 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग और भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सहयोग से नालागढ़ में एक वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। रैंप योजना के तहत हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम टिंग कंसल्टेंसी और वंडर वर्क्स के सहयोग से होटल क्रॉस रोड में हुआ। नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य सचिव विनीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीएस ठाकुर विशेष अतिथि रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एमएसएमई से संबंधित सरकारी योजनाओं और उद्यमों के विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं के लाभ और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि विनीत कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हैं। ये उनके व्यवसाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed