फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp in solan

Solan News: स्वयंसेवियों को डीडीएमए हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

Wed, 14 Oct 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और माय भारत ने अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सहायक जिला युवा अधिकारी कनिष्क शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारती कौशिक, पूरन चंद और रवि कुमार शामिल रहे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सोलन के प्रतिनिधि पूरन चंद ने एनएसएस स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बताया कि नौणी विवि में आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर से अब तक लगभग 300 लोग प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को इस प्रशिक्षण शिविर से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आपातकालीन सहायता के लिए डीडीएमए हेल्पलाइन 1077 और दूरभाष नंबर 01792-220049 एवं 01792-220882 को सुरक्षित रखने का आग्रह किया। कनिष्क शर्मा ने युवाओं को माय भारत के माध्यम से उपलब्ध अवसरों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को युवा गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डीडीएमए प्रतिनिधि पूरन चंद ने आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का उल्लेख किया। शिविर के माध्यम से लगभग 300 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने स्वयंसेवियों को भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इस पर विस्तार से बताया। आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए डीडीएमए हेल्पलाइन 1077 महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीडीएमए के दूरभाष नंबर भी साझा किए। मुख्य अतिथि कनिष्क शर्मा ने युवाओं को माय भारत की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम प्रभारी आचार्य सुरेश भारद्वाज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed