फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election for BDC Chairman-Vice Chairman in Kunihar block today

कुनिहार खंड में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी का निर्णय आज

Tue, 09 Feb 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Election for BDC Chairman-Vice Chairman in Kunihar block today
Election for BDC Chairman-Vice Chairman in Kunihar block today
अर्की(सोलन)। कुनिहार खंड में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर राजनीतिक पार्टियों की हलचल पर विराम लग जाएगा। सब ठीक रहा तो बुधवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने की उम्मीद है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दावा है कि उनके 23 में से 14 बीडीसी सदस्य जीत कर आए हैं। उन्होंने अन्य सदस्यों के समर्थन का भी दावा किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस भी पांचवीं बार अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार पंचायत समिति के 23 में से 11 सदस्य कांग्रेस के जीत कर आए हैं। वहीं 11 ही सदस्य भाजपा के बताए जा रहे हैं तथा एक सदस्य निर्दलीय बताया जा रहा है। 1995 से लेकर बीडीसी कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। कांग्रेस ने अब सात में से पांच बार अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाए हैं। मात्र दो बार ही भाजपा इन सीटों पर कब्जा जमा पाई है।
विज्ञापन

2016 में पंचायत चुनाव में कांग्रेस का चेयरमैन पांचवीं बार बना था। इसमें कांग्रेस के दोनों सदस्यों में ढाई-ढाई साल चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने का करार किया था। इसी करार को लेकर दोनों कांग्रेस के बीडीसी सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई और आपसी खींचतान में ढाई वर्ष के लिए बीजेपी का चेयरमैन वाइस चेयरमैन बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चेयरमैन-वाइस चेयरमैन बनेगा या सत्ताधारी भाजपा का। उधर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर का कहना है कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन कांग्रेस का ही होगा। वहीं भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय ने पंचायत चुनाव में दोनों पदों पर भाजपा की जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed