{"_id":"69e7cb4828f74ca2bf0d4379","slug":"elderly-man-objects-to-sale-of-goods-through-loudspeakers-writes-to-sp-solan-news-c-176-1-ssml1044-167741-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लाउड स्पीकर से सामान बेचने पर बुजुर्ग ने जताई आपत्ति, एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लाउड स्पीकर से सामान बेचने पर बुजुर्ग ने जताई आपत्ति, एसपी को लिखा पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अंबवाला गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग ने सड़क पर तेज आवाज में लाउड स्पीकर लगाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग जीत राम ने अपने पत्र में बताया कि वह हृदय रोगी हैं और उनका घर सड़क किनारे स्थित है। दिनभर लाउड स्पीकर के जरिये सामान बेचने वाले तेज आवाज में शोर करते रहते हैं, जिससे उन्हें घबराहट और परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह लाउड स्पीकर के उपयोग पर रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जीत राम ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उपायुक्त से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे।