फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Efforts to widen the Basal-Chambaghat road have begun.

Solan News: बसाल-चंबाघाट सड़क को चौड़ा करने की कवायद शुरू

Tue, 14 Apr 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने पैमाइश की शुरू, सड़क के दोनों ओर से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन

वर्तमान में कई जगह पर संकरी है सड़क, रोजाना लगता रहता है जाम
कंडाघाट समेत बसाल हेलीपैड को भी जोड़ती है बसाल-चंबाघाट सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बसाल-चंबाघाट सड़क पर सफर करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को चौड़ा करने के लिए पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई के तहत सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाया जाएगा, जिसके बाद सड़क को नया स्वरूप दिया जाएगा। वर्तमान में बसाल-चंबाघाट सड़क कई स्थानों पर इतनी संकरी है कि दो वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऊपर से सड़क किनारे हुए अतिक्रमण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इसके चलते पीक ऑवर्स में यहां घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहता है। विभाग का लक्ष्य सड़क का विस्तार कर इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान निकालना है। यह सड़क न केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है, बल्कि कंडाघाट और बसाल स्थित हेलीपैड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है। हेलीपैड के नजदीक होने के कारण अक्सर यहां वीवीआईपी मूवमेंट रहती है। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से इस मार्ग का खुला और अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य है।


कोटविभाग ने पैमाइश शुरू कर दी है। कार्य पूरा होते ही अवैध निर्माणों को ढहाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके तुरंत बाद पूरी सड़क पर टारिंग का काम शुरू होगा। सड़क के दोनों तरफ व्हाइट पट्टी भी लगाई जाएगी, ताकि अवैध पार्किंग को रोका जा सके।
विज्ञापन

ई. शुभम अग्रवाल,एसडीओ,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed