{"_id":"67091321ed81d4eb3e065a65","slug":"education-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-130249-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रवक्ताओं को पर्यवारण के बारे में किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रवक्ताओं को पर्यवारण के बारे में किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
एससीईआरटी सोलन में लगाय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
शिविर में प्रदेशभर से 40 प्रवक्ताओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन (एससीईआरटी) में पर्यावरण संरक्षण पर प्रदेशभर के प्रवक्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता एससीईआरटी के प्रिंसिपल हेमंत कुमार ने की। शिविर में प्रदेश से विभिन्न विषय के 40 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ आठ अक्तूबर को हुआ।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राम गोपाल शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण चिंतन, शिक्षण, व्यवहार और जागरुकता के विभिन्न नवीनतम विमर्श एवं उसको कैसे छात्रों तथा समुदाय के मध्य ले जाना है इस पर आधारित रहा। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों द्वारा पर्यावरण को कैसे पाठ्यचर्या में शामिल किया जा सकता है इस पर विशेष फोकस रहा। पर्यावरण और विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट दिल्ली के दो विशेषज्ञ नीरज कुमार और साक्षी उनियाल ने जलवायु परिर्वतन के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023, ग्रीन स्कूल कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागी प्रवक्ताओं ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।