फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Education Department will give assistance for competitive examinations

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायता राशि देगा शिक्षा विभाग

Fri, 23 Jul 2021 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई नई मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। योजना के तहत विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति समेत जेईई, नीट, एफ एमली, एनडीए, सीएलएटी में प्रवेश के लिए प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के संस्थानों से भी कोचिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस छात्रवृत्ति का लाभ जमा दो के विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक हो। इस योजना के लिए विद्यार्थी मेधा छात्रवृत्ति योजना की साइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला के स्कूल प्रबंधकों को भी इस विषय में अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2018 से एक नई मेधा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति को शुरू किया है। इसका लाभ उन छात्रों को अधिक मिलेगा, जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस कारण वह अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में योग्य विद्यार्थियों को मेधा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थी हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। उधर, शिक्षा उप निदेेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी ने बताया कि विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए मेधा की साइट पर ऑनलाइन आवेदन और जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए जिला के सभी अध्यापकों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed