फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   earth day clebrated in school

पृथ्वी दिवस पर धरती बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश

Fri, 22 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 22 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
earth day clebrated in school
धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से सोलन जिला के स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से सोलन जिला के स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का प्रण लिया गया। पौधारोपण के साथ नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


उच्च पाठशाला रामपुर में अर्थ-डे धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अध्यापक कमल किशोर शर्मा ने पृथ्वी के संरक्षण बारे जानकारी दी। स्टाफ सदस्य प्रदीप, कमलेश, तुलसी, शशिकांत तथा हिमेश आदि मौजूद रहे। गर्ल्स स्कूल के ईको क्लब द्वारा अर्थ-डे मनाया गया। प्रधानाचार्य सुमेधा शर्मा ने बताया कि इस मौके पर सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर हितैषी शर्मा और चंद्रप्रभा मौजूद रही।
विज्ञापन


नौणी में जल स्रोत किए सफाई
नौणी (सोलन)। विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओछघाट के विभिन्न इको क्लब ने क्षेत्र के जलस्रोतों की सफाई की। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, वीना भारद्वाज, नरपत शर्मा और इंद्र सिंह ठाकुर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोटलानाला (सोलन)। साई इंटरनेशनल स्कूल में अर्थ-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनकर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की अध्यापिका किरण देवी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को अर्थ-डे का महत्व बताया। बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर सत्यम, दीपक, वैष्णवी, चिराग, कृश, अर्जुन, वरदान, दीपिका, नीतिन और एंजल समेत कई बच्चे मौजूद रहे। स्कूल के चेयरमैन रविंद्र बाबा ने यह जानकारी दी।

पृथ्वी कर रक्षा का लिया प्रण
सोलन। विश्वास पब्लिक स्कूल द्वारा बल्यू-डे मनाया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने पृथ्वी कर रक्षा में पूरा सहयोग दोने का प्रर्ण लिया। इस दौरान बच्चों को पानी और जल के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या ऋतु बाली ने जल और धरा के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर कविता, प्रगति, राजन, अन्वी, श्रद्धा, अभय और अरमान आदि बच्चे मौजूद रहे।

गुरुकुल स्कूल के सूर्यांश प्रथम
सोलन। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में भू-दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वेद सदन के सूर्यांश ने प्रथम रहे। सामवेद सदन के आदित्य और यजुर्वेद सदन के साकेत ने दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर जानकारी दी। प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर ने विद्यार्थियों द्वारा पेश किए कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस मौके पर सुनीता ठाकुर, नीता शर्मा और चंद्रकांता शर्मा समेत स्कूल की अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

बहारा विवि में किया पौध रोपण
कंडाघाट (सोलन)। बाहरा विवि में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर एनएसएस यूनिट द्वारा बाहरा विश्वविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कुलपति प्रो. दलजीत सिंह ने इस कार्यक्रम में बताया की पृथ्वी दिवस को सबसे पहले 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका में मनाया गया। विभिन विभागों के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में भिन्न भिन्न किस्मों जिसमें गुलमोहर, कललिस्टमों (बोतल ब्रश), सिल्वर ओक ट्री, अनार इत्यादि पेड़ों का रोपण किया। इस दौरान विवि के प्रबंधक कुलदीप राणा के अलावा डा अजय चौहान और रोहित मौजूद रहे।

गीतांजलि की साजिया और कृष्णकांत प्रथम
नालागढ़ (सोलन)। विश्व अर्थ-डे अवसर पर गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ ने रैली निकालकर लोगों में धरती के संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल ने इस दौरान नालागढ़ के सौंदर्यीकरण को लेकर पोस्टर फ्री सिटी और शहर के चारों ओर दीवारों पर विशेष रंग से पहचान देने का आग्रह एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीना से किया गया। स्लोगन में पहली कक्षा में साजिया, अंकित, तुषार पहले तीन स्थानों पर रहे। द्वितीय कक्षा में ग्लोरिया, साक्षी, अदिति और तम्मना अव्वल रहीं।तीसरी कक्षा की प्रतियोगिता में कृष्णकांत, पायल और अंजलि वत्स प्रथम तीन स्थानों पर रहे।


भोजिया स्कूल ने मनाया पृथ्वी दिवस
बददी (सोलन)। भोजिया विद्यापीठ स्कूल भुड्ड में स्कूली बच्चों ने पृथ्वी दिवस मनाया। इस अवसर पर अध्यापक एवं विद्यार्थी हरे रंग की पोशाक पहनकर आए थे।  सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या अपराजिता ने सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने अध्यापकों के सहयोग से वृक्षरोपण किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए नारा लेखन एंव पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की। इस अवसर पर  भोजिया समूह के सचिव विक्रम भोजिया, प्राचार्य अपराजिात , प्रशासकीय प्रबंधक मीना शर्मा सहित कई अध्यापक और स्टाफ  सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed