{"_id":"6ae1ef4d4acd9b76da055521","slug":"e-chargers-await-electricity-meters-hrtc-faces-increased-difficulties-solan-news-c-176-1-sln1013-183061-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिजली मीटरों के इंतजार में ई-चार्जर, एचआरटीसी की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिजली मीटरों के इंतजार में ई-चार्जर, एचआरटीसी की बढ़ी परेशानी
Thu, 29 Oct 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कई माह पहले कर दिया था बिजली बोर्ड को मीटर के लिए आवेदन
बिजली मीटरों की कमी का हवाला देकर नहीं लगवाए जा रहे मीटर
डिपो के तीन चार्जर मीटर न लगने के कारण पड़े हैं अभी तक बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सोलन डिपो और बिजली बोर्ड के बीच तालमेल की कमी से इलेक्ट्रिक बसों के चार्जर शुरू नहीं हो पा रहे हैं। कई माह पहले बिजली मीटरों के लिए आवेदन करने के बावजूद अब तक अधिकांश चार्जर बंद पड़े हैं। बिजली बोर्ड मीटरों की कमी का हवाला दे रहा है। ऐसे में चार्जर खराब होने की आशंका भी बनी हुई है।
जिले में नई इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद निगम ने विभिन्न स्थानों पर ई-चार्जर लगाने का काम शुरू किया था। इसके तहत एचआरटीसी वर्कशॉप, सोलन के नए बस अड्डे और अन्य बस अड्डों पर चार्जर लगाए गए। हालांकि, अब तक सोलन के नए बस अड्डे पर एक और अर्की बस अड्डे पर लगा चार्जर ही शुरू हो पाया है। एचआरटीसी वर्कशॉप, सोलन के नए बस अड्डे और राजगढ़ बस अड्डे पर अन्य चार्जर बिजली मीटर न लगने के कारण बंद पड़े हैं। वर्तमान में बसों को चार्ज करने के लिए केवल दो चार्जर उपलब्ध हैं। इनमें भी बीच-बीच में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे निगम की परेशानी बढ़ गई है।
मीटर न लगने से चार्जिंग में परेशानी
एचआरटीसी सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक तरसेम सिंह ने बताया कि निगम ने बिजली बोर्ड से जल्द मीटर लगाने का आग्रह किया है, लेकिन अब तक केवल दो मीटर ही लगाए गए हैं। इससे इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड मीटरों की कमी का हवाला दे रहा है और लंबे समय से बंद पड़े चार्जरों के खराब होने की आशंका भी बनी हुई है।