फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   During the relaxation of curfew, there was a jam on the Rajgarh road, ambulance also got stuck

कर्फ्यू ढील के दौरान राजगढ़ मार्ग पर लगा जाम, एंबुलेंस भी फसी

Tue, 01 Jun 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड कर्फ्यू की पांच घंटे की ढील के दूसरे दिन शहर में भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इस बीच माल रोड, बाईपास समेत राजगढ़ मार्ग पर वाहनों की संख्या भी एकदम से बढ़ गई थी। इस कारण जहां माल रोड समेत राजगढ़ मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

इस बीच राजगढ़ मार्ग पर ठोडो मैदान बस स्टाप के समीप एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी कसरत करनी पड़ी। वहीं, बाजारों में भी खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

इस दौरान लोग कोविड एसओपी को भी भूल गए। कुछ लोग तो बाजार में मास्क का प्रयोग भी सही से न करते हुए दिखाई। लोगों ने कपड़े, जूते समेत अन्य विद्युत उपकरणों की दुकानों से जमकर खरीदारी की। जानकारी के अनुसार कर्फ्यू के बीच सुबह नौ से दो बजे तक सभी दुकानों को खोला गया है। इस दौरान शहर में खरीदारी के लिए लोगों समेत निजी वाहनों की काफी भीड़ उमड़ रही है। पुलिस के जवान जाम को खुलवाने समेत कोविड नियमों की पालना करवाते दिखाई दिए, लेकिन वाहन ज्यादा संख्या में पहुंचने पर जाम की समस्या बनी रही। इस बीच थोड़ी देर के लिए एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। 11 बजे के बाद एकदम से पूरे बाजार समेत माल रोड पर सन्नाटा छा गया। जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed