फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to the land of Railway, NH, ambulance road could not be built in many wards in the city

Solan News: रेलवे, एनएच की भूमि के चलते शहर में कई वार्डाें में नहीं बन पाए एंबुलेंस रोड

Fri, 19 May 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
अब निगम एनओसी के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ करेगा बैठक
विज्ञापन


शहर के तीन से चार वार्डों में रेलवे और एनएच की जमीन का फंसा है पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नेशनल हाइवे, रेलवे की जमीन आड़े आने से कई वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मगर अब इसे लेकर जल्द नगर निगम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारी कर रहा है। बैठक के दौरान निगम के अधिकारी संबंधित विभागों से जमीन की एनओसी की मांग करेंगे। हालांकि इससे पहले कई बार रेलवे और एनएच को जमीन की एनओसी को लेकर पत्राचार कर चुके हैं, मगर आज तक कोई भी जवाब संबंधित विभागों से नहीं आया। ऐसे में अब बैठक कर इस मुद्दे को निगम फिर से एक बार सुलझाने का प्रयास करेगा।
शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर विकास कार्य रेलवे या एनएच की जमीन बीच में आने के चलते नहीं हो पा रहे हैं। इन वार्डों में न तो एंबुलेंस रोड है और न ही अच्छे रास्ते। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। निगम के क्षेत्र में रेलवे की सबसे अधिक जमीन विकास कार्यों को प्रभावित कर रही है। शहर के वार्ड एक, दो, चार, 13 और 14 में रेलवे की जमीन है। इसी कारण पुराने उपायुक्त चौक के पास निगम की ओर से बनाई गई पार्किंग का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। इसी के साथ नेशनल हाइवे पर निगम के टूटे रास्तें दुरूस्त नहीं हो पाए हैं। सपरून चौक पर एनएच और रेलवे जमीन होने के कारण फुटपाथ का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर्, नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए निगम ने इसे लेकर सभी विभागों से बैठक करने का निर्णय लिया है, जल्द ही इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समय लिया जाएगा, ताकि रुके पड़े कार्यों को पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed