{"_id":"648f4e72363c02c3fa0a6044","slug":"due-to-the-change-in-the-weather-in-the-district-people-are-coming-in-the-grip-of-viral-solan-news-c-176-1-ssml1042-1910-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में वायरल ने जकड़े लोग, बढ़\nरहे खांसी, जुकाम और बुखार के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में वायरल ने जकड़े लोग, बढ़ रहे खांसी, जुकाम और बुखार के मामले
Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में हो रहे मौसम के बदलाव से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैंं। इसके चलते रविवार को भी आपातकालीन कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली है। आपातकालीन कक्ष में भी मरीज खांसी, जुकाम और बुखार का इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में भी ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग जाती हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में वायरल से ग्रसित 150 पीड़ित उपचार करवाते हैं।
वहीं रविवार को आपातस्थिति में भी करीब 100 पीड़ितों ने वायरल संबंधित उपचार करवाया है। वहीं रोजाना बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। जिले के अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पूर्ति भी कर दी गई है।
गौर रहे कि दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने से सर्द-गर्म के चलते लोगों को बुखार, जुकाम और खांसी समेत शरीर में दर्द की शिकायत हो रही है। ऐसे में अस्पतालों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है और सतर्क रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
व बदल रहे मौसम को लेकर इन दिनों अस्पतालों में वायरल के मरीज आ रहे हैं। इसे लेकर जिलेभर के अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां दे दी गई हैं। लोगों से आग्रह है कि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। - डाॅ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन