फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dry run of Corona vaccination in five blocks of Solan done successfully

जिले के पांच ब्लॉकों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

Mon, 11 Jan 2021 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन के तीन सेंटरों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टीकाकरण को लेकर पांच ब्लॉकों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया। इस दौरान अधिकतर सेंटरों पर जाकर सीएमओ ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के दौरान सभी सेंटरों में मेन गेट से टीकाकरण कक्ष तक पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जो आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की जांच पड़ताल कर अंदर आने दिया जाएगा। टीका लगने के बाद 30 मिनट के लिए कर्मी को निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 20 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन भंडारण सेंटरों में कैमरे लगाने का कार्य भी किया जाना है।
विज्ञापन

जिले समेत सभी पांच ब्लॉकों में टास्क फोर्स की तैनाती कर दी गई है। कर्मी को टीकाकरण के बाद घर जाने से पहले विशेषज्ञ का नंबर भी दिया जाएगा ताकि जरूरत पर सलाह ली जा सके। कहा कि आपात दशा में विभाग सेंटरों में ही डॉक्टर उपचार देंगे लेकिन एहतियातन एंबुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed