फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   drug pedler arrested with poppy

डॉग स्कवायड की मदद से नशाखोरों पर कसी नकेल

Thu, 12 Sep 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में पैर पसार चुके नशे और नशाखोरों के खिलाफ बद्दी पुलिस ने अब डॉग स्क्वायड की मदद से नकेल कसना शुरू कर दिया है। नालागढ़ और बद्दी में जगह-जगह की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पहली मर्तबा डॉग स्क्वायड की मदद से इतने बड़े स्तर पर नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप है। पुलिस ने नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अब हर प्रकार की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी एनके शर्मा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल व डीएसपी बद्दी समेत एसआईयू टीम ने यह कार्रवाई विभिन्न क्षेत्रों में की। इसके तहत तीन लोगों में से दो को चूरापोस्त और एक आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने नालागढ़ के तहत जगातखाना, बीड़ प्लासी, राजपुरा और बद्दी क्षेत्र के तहत शीतलपुर और अन्य जगहों पर डॉग स्क्वायड की मदद से छापेमारी की। पुलिस टीम ने नालागढ़ थाना के तहत दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चरणदास निवासी गांव बीड़ प्लासी (नुक्कड़ घराट) डाकघर मंझौली तहसील नालागढ़ के पास से 311 ग्राम जबकि जीत राम निवासी गांव बीड़ प्लासी के रिहायशी मकान से 5.211 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शीतलपुर व वर्धमान में भी कार्रवाई की और डॉग स्क्वायड की मदद से मिंटू उर्फ गोला राम निवासी गांव चंडी कोटली डाकघर और तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाए विशेष अभियान में डॉग स्क्वायड की मदद से बीबीएन के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध व्यापार करने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed