फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Driver dies after falling from parapit

पैरापिट से गिरकर चालक की मौत

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर ओल्ड परवाणू सड़क पर पैरापिट से गिरकर ट्रक चालक की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर शाम का है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। यहां नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुलवीर सिंह निवासी गांव दत्तवाल, नालागढ़ ओल्ड परवाणू रोड पर पैरापिट पर बैठा था। इस बीच वह पैरापिट से 30 फीट नीचे पिंजौर-शिमला एनएच पर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया। पर मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

परवाणू पुलिस थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि ट्रक चालक कुलबीर सिंह की चंडीगढ़ के सेक्टर -32 के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दल पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed