फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water shortage in four villages of Chadhiyar Panchayat; issues caused by broken pipeline.

Solan News: चढियार पंचायत के चार गांवों में पेयजल किल्लत, पाइप लाइन टूटने से हुई दिक्कत

Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
46 परिवार पानी के लिए भटक रहे, प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर
विज्ञापन

बरसात के दौरान गंदा पानी पीने से जलजनित रोग फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा के तहत चढियार पंचायत के चार गांव के लोगों को पिछले एक सप्ताह पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी पीना पड़ रहा है जिससे यहां पर जल जनित रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। चढियार पंचायत के गुरदापुरा, खरोटा, थड़ व कुकड़ा पानी गांवों को जलशक्ति विभाग ने कुल्हाड़ीवाला से उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ रखा है। योजना का स्टोर टैंक गुरदासपुर में बना हुआ है। योजना की पाइप लाइन टूटने से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोगों को बावड़ी का पानी पीना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान प्रेम चंद ठाकुर, अशोक ठाकुर, ओम प्रकाश, बलदेव ठाकुर, विजय कुमार, केशव, सुरेंद्र, विनोद व गुरदेव आदि ने बताया कि गुरदासपुर, खरोटा, थड़ व कुकड़ापानी में पिछले एक सप्ताह से जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति नहीं की गई जिस कारण चार गांव के 46 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। लोग प्राचीन बावड़ियों से पानी ढो रहे हैं। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य जारी है। जल्द ही इसे रिपेयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
कुकड़ापानी थड़ में अभी तक नलकों में पानी नहीं
चढियार पंचायत के कुकड़ा पानी व थड़ गांव अभी तक नहीं नलके नही लग पाए हैं। इन दोनों गांव को पाइप लाइन व स्टोर टैंक बना दिया गया है। लेकिन अभी पानी नहीं छोड़ा गया है। उप प्रधान मुकेश कुमार, वार्ड पंच विजय कुमार, पूर्व वार्ड पंच कली राम, श्याम लाल, टेक चंद, मोहन सिंह, नंद लाल, अमर सिंह, चेत राम, राम सिंह व बलविंदर ने बताया कि आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी थड़ व कुकड़ापानी में रह रहे 45 परिवारों को अभी तक जलशक्ति विभाग द्वारा नल से जल उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि 3 वर्ष पूर्व कैंथा चढियार स्कीम से गांव तक पाइप लाइन बिछाई गई थी तथा चढियार के नीचे जंगल में भंडारण टैंक भी बनाया गया है परंतु अभी तक विभाग ने न तो नल लगाए और न ही पेयजल आपूर्ति नसीब नहीं हुई है। इस स्कीम से कुकड़ापानी, थड़ व जुमलापुर को आपूर्ति की जानी है। गांव के लोग अभी तक भी पारंपरिक जल स्रोतों बावड़ी व खड्ड नाले का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed