{"_id":"56fa626a4f1c1b9d38f001a2","slug":"drinking-water-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक अप्रैल से महंगा मिलेगा पीने का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से महंगा मिलेगा पीने का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणु सोलन
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
सस्ते पानी की आस लगाए बैठे परवाणू के लोगों को गरमी के मौसम में तगड़ा झटका लगने वाला है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते पानी की आस लगाए बैठे परवाणू के लोगों को गरमी के मौसम में तगड़ा झटका लगने वाला है। पहली अप्रैल से पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। उद्योगों और होटलों को मिलने वाले पानी में 8 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। घरेलू कनेक्शन में 90 पैसे प्रति हजार लीटर की दर से बढ़ोतरी होने जा रही है।
विज्ञापन
परवाणू में कौशल्या खड्ड से पानी लिफ्ट किया जाता है। यह योजना आईपीएच के अधीन न होकर हिमुडा के पास है। दावा है कि परवाणू में हिमाचल में सबसे अधिक कीमतों पर पानी मिलता है। विभाग की इस बढ़ोतरी को लेकर उद्यमियों के अलावा आम लोगों में रोष है। लोगों ने परवाणू में हिमुडा की सप्लाई आईपीएच के हाथ सौंपने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह पड़ेगा फर्क
8 रुपये महंगा : परवाणू में व्यावसायिक रेट 84 रुपये प्रति हजार लीटर है। इस बढ़ोतरी के बाद पानी की कीमत 92 रुपये प्रति हजार लीटर हो जाएगी। परवाणू में पानी की घरेलू दरें 90 पैसे प्रति हजार लीटर बढ़ने जा रही है। वर्तमान में पानी 9.46 रुपये प्रति हजार लीटर है। अब यह दर 10.36 पैसे प्रति हजार लीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
पानी का टैंकर भी मिलेगा 660 रुपये
गर्मियों में पानी की भारी किल्लत के चलते उद्योगों में पानी के लिए टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। परवाणू में औसतन हर उद्योग में सीजन के दौरान 3 या 4 कैंटर की जरूरत पड़ती है। यहां 600 रुपये प्रति टैंकर मिलता है। लेकिन अब 10 फीसदी के हिसाब से टैंकर 660 रुपये में मिलेगा।
2600 कनेक्शन में 2100 घरेलू 500 उद्योग
परवाणू में पेयजल की कीमतें बढ़ने से 2600 कनेक्शन धारकों को फर्क पड़ेगा। परवाणू में 2100 घरेलू कनेक्शन हैं। 500 उद्योग शामिल हैं। ऐसे में लोगों में विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं।
1970 में बसा था परवाणू शहर
परवाणू नगर 1970 में बसा था। हिमुडा के तहत यह औद्योगिक नगर बसाया गया था। कौशल्या नदी पेयजल योजना भी हिमुडा ने तैयार की थी। तब इसकी आबादी 5000 थी। लेकिन अब आबादी करीब 50000 हो चुकी है। पानी का महंगा होते ही भी योजना 70 के दशक की है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस-भाजपा कीमतों को कम करने में नाकाम
लोगों में रमेश कुमार, दीपक, मनोज, प्रवीण और दिलशेख ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भी रही और भाजपा की। परवाणू में सस्ते पानी का मुद्दा दोनों सरकार के समक्ष रखा गया। चुनावी समय में आश्वासन मिले, लेकिन आश्वासन पूरे नहीं हुए।
जबकि पानी हर साल महंगा होता जा रहा है। उद्योग संघ के प्रधान अनिल सहगल ने पानी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध जताया है। कांग्रेस इकाई के प्रधान राजेश शर्मा, परवाणू नप के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा सरकार के समक्ष पेयजल दरों में कमी का मुद्दा उठाएंगे।
बढ़ेगी कीमतें : भाटिया
हिमुडा के अधिशासी अभियंता रमेश भाटिया ने कहा कि पानी की दरें पहली अप्रैल से बढ़ाई जा रही हैं। कीमतों में 10 फीसदी का इजाफा होगा। नियमानुसार यह इजाफा किया जा रहा है।
15 अप्रैल के बाद नहीं मिलेंगे पानी के कनेक्शन
गर्मियों में पानी की कमी देखते हुए नए कनेक्शन पंद्रह अप्रैल तक ही मिलेंगे, इसके बाद कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। जिलाभर में नए कनेक्शन देने पर रोक लग जाएगी। सोलन शहर में पानी नगर परिषद सप्लाई करता है। यहां कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाती। बद्दी में हिमुड्डा और आईपीएच की द्वारा सप्लाई की जाती है। जहां भी पहली अप्रैल से कीमतें बढ़ रही हैं।