फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water lifting has improved in the city, but the crisis persists due to a glitch in the distribution schedule.

Solan News: शहर में पेयजल लिफ्टिंग सुधरी, वितरण शेड्यूल में गड़बड़ से संकट बरकरार

Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कई वार्डों में सातवें दिन हो रही पानी की सप्लाई, जनता बेहाल
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के स्तर पर दो दिन लिफ्टिंग कम रहने से पैदा हुई समस्या
शनिवार को स्थिति सुधरी, 86.61 लाख लीटर पानी टैंक में पहुंचा
सोलन में रोजाना 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन और इसके आसपास के इलाकों में पेयजल संकट खत्म नहीं हो रहा है। पेयजल वितरण का शेड्यूल बिगड़ने से शहर के कई वार्डों में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को छह से सात दिनों के लंबे इंतजार के बाद पानी नसीब हो रहा है। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इसका मुख्य कारण जलशक्ति विभाग की मुख्य राइजिंग लाइन में दिक्कत थी। इस बीच शहर के मुख्य टैंक में करीब चार दिनों दिनों तक सुचारू रूप से लिफ्टिंग नहीं हो पाई थी। हालांकि अब लिफ्टिंग सही हो गई है, लेकिन शहर में वितरण का शेड्यूल बिगड़ गया है। जहां पानी चौथे दिन मिल रहा था, वहीं अब यह पानी छठे से सातवें दिन मिल रहा है।
विज्ञापन


सोलन शहर की प्यास बुझाने के लिए रोजाना लगभग 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। दो दिन पहले जल शक्ति विभाग के मुख्य सोर्स से पानी की लिफ्टिंग सही तरीके से नहीं हो पाई थी। इसके कारण शहर के स्टोरेज टैंक खाली हो गए थे और सप्लाई शेड्यूल पूरी तरह से बिगड़ गया। राहत की बात यह है कि शनिवार को पानी की लिफ्टिंग सुचारू रही, जिससे शहर को 86.61 लाख लीटर पानी प्राप्त हुआ है। पानी की उपलब्धता होते ही नगर निगम ने प्रभावित वार्डों में तुरंत सप्लाई छोड़नी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पटरी पर लौटेगी व्यवस्था
नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना बताया कि समस्या जल शक्ति विभाग की ओर से पिछले दिनों कम लिफ्टिंग के कारण आई थी। शनिवार को पंपिंग ठीक रही है। इससे स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। यदि आगामी दिनों में भी जल शक्ति विभाग से पानी की लिफ्टिंग इसी तरह सही रही और पूरा पानी मिलता रहा, तो एक से दो दिनों के भीतर पानी का टाइम-टेबल दुरुस्त कर लिया जाएगा। शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी।

काउंसलिंग में आ रहे प्रतिभागी परेशान
क्षेत्र में इन दिनों पेयजल किल्लत गहरा गई है। इससे शिक्षा विभाग का कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबाघाट में इन दिनों शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) की भर्ती के लिए काउंसलिंग चल रही है। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रोजाना दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। कार्यालय में पानी की सप्लाई न होने के कारण अभ्यर्थियों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने इस समस्या के संबंध में नगर निगम को सूचित कर दिया है, लेकिन निगम के पानी सप्लाई शेड्यूल के कारण अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed