फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   doctors posts vecant in hospital

Solan News: कुनिहार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा, मरीज परेशान

Wed, 15 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सात में से चार पद रिक्त, फार्मासिस्ट का पद भी चल रहा खाली
विज्ञापन

20 हजार की आबादी अस्पताल पर निर्भर, रोजाना रहती है 150 तक ओपीडी
कुनिहार विकास सभा समेत कई संस्थाओं ने उठाई पद भरने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। सिविल अस्पताल कुनिहार में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। अस्पताल में विशेषज्ञों डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। वहीं फार्मासिस्ट का पद भी खाली है। इसके कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल परिसर की हालत भी जर्जर बनी हुई है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से 150 मरीज ओपीडी रहती है, जबकि केवल तीन चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल पर आसपास की एक दर्जन पंचायतों की 20 हजार से अधिक आबादी निर्भर है। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को भी प्रतिनियुक्ति पर अन्य अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जिससे सीमित स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
अस्पताल में सात डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन चार पद लंबे समय से रिक्त हैं। इनमें स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में केवल एक सर्जन तैनात है जबकि एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की कमी सबसे अधिक खल रही है। फार्मासिस्ट के तीन पद स्वीकृत होने के बावजूद एक पद रिक्त है। एक फार्मासिस्ट लंबी छुट्टी पर है। स्थिति यह है कि इनमें से भी अधिकतर को प्रतिनियुक्ति पर अन्य अस्पतालों में भेजा जा रहा है। इससे यहां व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फार्मासिस्ट की कमी के कारण दवा वितरण प्रभावित हो रहा है। यहां पर दो पुरानी एंबुलेंस भी चलने लायक नहीं हैं। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अस्पताल की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तंवर, पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार के अध्यक्ष विनोद जोशी और हिमाचल पथ परिवहन सेवा कर्मचारी कल्याण मंच के अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने व प्रतिनियुक्ति व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा है। धनीराम तंवर ने बताया कि डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी कई वर्षों से बनी हुई है और अब तक किसी सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

कुनिहार सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इस समस्या को लेकर विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया गया है, ताकि शीघ्र आवश्यक नियुक्तियां की जा सकें।

-अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed