फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   action on incrochment

Solan News: फोरलेन पर हटाईं 29 रेहड़ियां-खोखे, तीन फूड वैन के चालान

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मनसार से सब्जी मंडी तक कार्रवाई
विज्ञापन

एसडीएम सोलन की अगुवाई में पुलिस बल भी रहा मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-शिमला फोरलेन पर अवैध कब्जा जमाकर बैठे रेहड़ी-फड़ियों व फूड वैन पर जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेहड़ी-फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान समेटते नजर आए। उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा की अगुवाई में नगर निगम के अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10 बजे से सलोगड़ा के समीप मनसार से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान यहां पर कई अवैध कब्जाधारी हटाए गए। उसके बाद चंबाघाट में दर्जनों रेहड़ियां व खोखे भी सड़क से हटाए गए। वहीं इस दौरान तीन फूड वैन संचालकों पर भी कार्रवाई की।
प्रशासन की टीम ने कुल 29 रेहड़ी व खोखों को हटाया। साथ ही मौजूद पुलिस ने तीन फूड वैन के चालान भी किए। इस दौरान चंबाघाट में कुछ रेहड़ी-फड़ी धारकों ने बहस भी की। मगर पुलिस बल को देखकर वे चुप हो गए। एसडीएम ने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के बाद की जा रही है। उन्होंने हिदायत दी कि यदि दोबारा से कोई भी रेहड़ी-फड़ी धारक फोरलेन के किनारे बैठा हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सामान जब्त करने के साथ-साथ कोर्ट में भी उसका नाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ही सभी को नोटिस देकर सामान हटाने को कहा गया था, इसके बावजूद कुछ रेहड़ी-फड़ी धारक प्रशासन की बात नहीं मान रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने कहा कि उन्होंने मनसार से लेकर सब्जी मंडी सोलन के समीप तक कार्रवाई करते हुए 29 अवैध रेहड़ियां हटवाईं। साथ में पुलिस ने तीन फूड वैन के चालान भी किए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। पट्टा मोड़ तक फोरलेन किनारे से अवैध कब्जाधारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed