डीएवी स्कूल परवाणू में छात्र परिषद सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परवाणू में जूनियर विंग का इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरनीत सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें अन्य छात्रों के लिए आदर्श बनने का संदेश दिया। नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्य में हेड बॉय दिवांश, हेड गर्ल राशि, वाइस हेड बॉय आयुष, प्रताप सिंह, वाइस हेड गर्ल अलीजा को चुना गया। इसी तरह एक्टिविटी इंचार्ज अनिका, स्पोर्ट्स इंचार्ज मानवी, डिसिप्लिन इंचार्ज सान्वी को बनाया गया। इस अवसर ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, समर्पण और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।