{"_id":"6ab663a2ae0162f90205726b","slug":"districts-first-slaughterhouse-to-be-built-in-the-city-corporation-to-identify-a-site-solan-news-c-176-1-sln1013-179949-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर में बनेगा जिले का पहला स्लॉटर हाउस, निगम ढूंढेगा जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर में बनेगा जिले का पहला स्लॉटर हाउस, निगम ढूंढेगा जगह
विज्ञापन
उपायुक्त सोलन ने नगर निगम को जगह तलाश कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
अभी के समय मीट दुकानों में ही हो रहा काम, लोगों की आ रही शिकायतें
स्लॉटर हाऊस बनने के बाद यहीं से जाएगा जिलेभर की दुकानों में मीट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में जल्द ही जिले का पहला स्लॉटर हाउस बनने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम सोलन को स्थान चयनित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने निगम को जगह तलाशने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बनने के बाद जिले के कई मीट कारोबारी यहीं पर मांस काटकर अपनी दुकानों तक बिक्री के लिए ले जा सकेंगे।
बीते बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान इस मुद्दे पर जमकर चर्चा हुई। समिति के एक सदस्य ने धर्मपुर क्षेत्र की समस्या उठाते हुए बताया कि वहां स्कूल के पास ही मीट की दुकान में जानवरों को काटा जा रहा है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। संबंधित दुकानदारों के चालान भी किए गए हैं, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में जिले में कोई भी स्लॉटर हाउस मौजूद नहीं है। इस कारण कारोबारियों को मजबूरन दुकानों में ही जानवरों को काटना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने नगर निगम को स्लॉटर हाउस के लिए जगह चयनित करने और जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने निगम को यह भी निर्देश दिए कि स्लॉटर हाउस से निकलने वाले रक्त के निस्तारण के लिए नियमित व्यवस्था की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि खराब मांस या रक्त को खुले में न फेंका जाए, ताकि वातावरण भी सुरक्षित रहे।
कोट
निगम की ओर से स्लॉटर हाउस के लिए जगह का चयन किया गया है। इसकी जानकारी जल्द ही प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद आदेशानुसार काम शुरू किया जाएगा। इसमें खराब मांस को रखने और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने की कोशिश की जाएगी । - गोपी सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम सोलन