फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level meeting of National Labor Congress Federation

Solan News: खुले दरबार में निपटाएंगे कामगारों की समस्याएं

Fri, 29 Mar 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी में संपन्न हुई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ की जिला स्तरीय बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक की जिला इकाई की बैठक में कामगारों की समस्याओं के निवारण के लिए दरबार लगाने का फैसला लिया गया। झाड़माजरी में आयोजित बैठक इंटक के जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिला सोलन में इंटक की जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंटक जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर कामगारों की समस्याओं के निवारण के लिए खुले दरबार लगाएगी और कामगारों की समस्याओं को सीधे श्रम विभाग और सरकार तक पहुंचाएगी। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों को ईएसआई, पीएफ, ठेकेदार प्रथा, मिनिमम वेज और समय पर वेतन न मिलने संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनके निवारण के लिए श्रम विभाग कोई जरूरी कदम नहीं उठाता है। इन सभी समस्याओं को सरकार के सम्मुख पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश इंटक नेताओं के नेतृत्व में युवाओं को वोट के अधिकार के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में यह लोग अपनी जिम्मेवारी निभा सके। बैठक के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य, महामंत्री हरबंस राणा, भीम सिंह, राम सिंह, तरसेम शर्मा, हरीश, रविकुमार, हरिंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed