फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level control room set up for Panchayat elections

Solan News: पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। पंचायती राज संस्थाओं के आम निर्वाचन-2026 की तैयारी के दृष्टिगत एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रभावी समन्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधित सूचना प्राप्त एवं प्रेषित करने, मतदान संबंधित गतिविधियों के अनुश्रवण, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संचार बनाए रखने और निर्वाचन अवधि में प्राप्त विभिन्न मामलों का त्वरित निवारण सुनिश्चित बनाने के लिए यह नियंत्रण कक्ष सतत कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01792-221851 है। कहा कि नियंत्रण कक्ष जिला लेखा अधिकारी, जिला सोलन की समग्र देखरेख में कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत कार्यालय जिला सोलन में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed