{"_id":"6accd07cad8b82fd1e043cd7","slug":"discharge-of-filthy-drain-water-onto-the-road-endangers-a-road-worth-crores-solan-news-c-176-1-ssml1044-181507-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से करोड़ों की सड़क पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से करोड़ों की सड़क पर खतरा
Tue, 13 Oct 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बद्दी के वर्धमान-यूनिकेंप चौक सड़क पर फैला नाली का पानी- संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट
-ग्राउंड रिपोर्ट-
कुछ समय पहले ही बनी है वर्धमान यूनिकैंप चौक सड़क
अगर पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया तो पहले जैसी हो सकती है सड़क की हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वर्धमान यूनिकैंप चौक पर नाली का गंदा पानी सड़क पर फैलने से करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कुछ माह पहले ही विश्व बैंक की मदद से धर्मपुर से बरोटीवाला तक करीब 10 किलोमीटर सड़क को 10 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और री मेटल किया गया था। अब बंद नालियों से पानी सड़क पर फैलने के कारण इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
कई वर्षों बाद इस सड़क की हालत सुधरी है और इसे यातायात के लिए खोला गया है। लेकिन नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने और वहां से भारी वाहनों के गुजरने के कारण सड़क टूटने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई, तो नई सड़क भी जल्द खराब हो सकती है।
कोट
नगर परिषद के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि नाली की नियमित सफाई कराई जाती है, लेकिन लोग फिर भी इसमें कूड़ा डाल देते हैं। उन्होंने लोगों से नाली में कूड़ा न डालने की अपील की। साथ ही कहा कि जल्द ही नाली की दोबारा सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
गाड़ियों से उछल रहा गंदा पानी
सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों के पहियों से गंदा पानी उछलकर पैदल चलने वालों पर गिर रहा है। इससे लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। क्षेत्र में दो निजी स्कूल भी हैं, जहां आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। - विक्रम ठाकुर, निवासी भटोलीकलां
इनसेट
विधायक दे चुके हैं आश्वासन
विधायक राम कुमार ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सड़क के साथ नालियों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नालियों की जल्द सफाई और मरम्मत होनी चाहिए। - कुलतार ठाकुर, निवासी बरोटीवाला
इनसेट
बरसात में खर्च किए थे एक करोड़ रुपये
पिछली बरसात के दौरान नगर परिषद ने इस सड़क पर एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन पानी लगातार बहने से सड़क कुछ ही समय में खराब हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालियों की सफाई नहीं हुई, तो नई सड़क की हालत भी पहले जैसी हो सकती है। - कृष्ण चौधरी, निवासी चक्कां
इनसेट
सड़क का रखरखाव करे संबंधित विभाग
विश्व बैंक की मदद से सड़क की हालत सुधारी गई है। अब सभी संबंधित विभागों को इसके रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए, ताकि सड़क लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रहे और लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। - नरेश ठाकुर, निवासी सूरजपुर