फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Disabled voters can request for facilities on Saksham app: Deputy Commissioner

दिव्यांग मतदाता सक्षम एप पर कर सकते हैं सुविधाओं के लिए आग्रह : उपायुक्त

Fri, 15 Mar 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 15 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Disabled voters can request for facilities on Saksham app: Deputy Commissioner
निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक करते उपायुक्त मनमोहन शर्मा। संवाद
चुनाव के दौरान अफवाहों, फेक न्यूज पर रहेगी निगरानी
विज्ञापन


उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव को लेकर ली अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न बैठकें हुईं। सुगम निर्वाचन के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में समुचित प्रबंध किए गए हैं और उन्हें मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 4001 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। मतदान केंद्रों में सहयोग के लिए एनएसएस, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड्स से जुड़े 18 वर्ष से कम आयु के स्वयंसेवी छात्रों की सेवाएं भी ली जाएंगी। उपायुक्त ने इसके लिए शिक्षा विभाग को इन स्वयं सेवियों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने आग्रह किया कि अभी भी अगर कोई दिव्यांग मतदाता छूट गया हो तो वह सक्षम एप के माध्यम से सुगम निर्वाचन के दृष्टिगत विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आग्रह कर सकता है। उन्होंने कहा कि चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक घर से भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष तौर पर जिले में चिन्हित शेडो एरिया में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की भी अध्यक्षता की और जरूरी निर्देश दिए। कहा कि समिति पेड न्यूज से संबंधित मामलों पर भी निरंतर निगरानी बनाए रखेगी। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed