{"_id":"66fea9e2269b9468890c1b4b","slug":"dipa-mulapur-as-elder-and-chetan-kanda-as-jiri-as-younger-gardener-solan-news-c-176-1-ssml1040-129678-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिपा मुलापुर ने बड़ी और चेतन कंडा ने जीरी छोटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिपा मुलापुर ने बड़ी और चेतन कंडा ने जीरी छोटी माली
विज्ञापन
कुमारहट्टी में आयोजित दंगल में दावपेच लगाते पहलवान। संवाद
कुमारहट्टी में दंगल के साथ तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन
विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया विजेताओं को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स में तीन दिवसीय अलखदाता मेले का समापन हो गया। मेले में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले कमेटी के प्रधान ब्रिज कपिल की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन करवाया गया। दंगल में बाहरी राज्य के पहलवानों ने पहलवानी में अपना दमखम दिखाया।
दंगल मे बडी व छोटी माली की कुश्ती करवाई गई। बडी माली का फाइनल मुकाबला दिपा मुलापुर व आशीष के बीच हुआ, जिसमें दिपा ने माली अपने नाम की। इसी तरह छोटी माली के फाइनल में चेतन कंडा व रिंकु को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान चार मुकाबले स्कूली छात्राओं के भी करवाए गए, जिसमें गायत्री व आरुषी और अक्षिता व सरस्वती ने कुश्ती में दमखम दिखाया।
मेला कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता को 33 हजार व छोटी माली के विजेता को 23 हजार की राशि दी गई। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कबड्डी के मैट देने की घोषणा की। इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य अशोक सूद, देवेंद्र गुप्ता, जयपाल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।