फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diarrhea is not stopping in Parwanoo, 10 new patients arrived

Solan News: परवाणू में नहीं थम रहा डायरिया, 10 नए मरीज आए

Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
दो को किया अस्पताल में भर्ती, 800 पार हुआ आंकड़ा, तमाम कोशिशों के बाद भी कंट्रोल नहीं हो रहा डायरिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अस्पताल में डायरिया के 10 मामले आए, जबकि दो मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। ऐसे में अब मरीजों की संख्या 800 के पार हो चुकी है। तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग डायरिया को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। डाॅक्टरों का कहना हैं कि क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बाहर खाना खा लें तो इस तरह की शिकायतें आ जाती हैं। गर्मियों के मौसम में पेट से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए लोगों को अपना ध्यान रखना होगा। इससे बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन करें। फल-सब्जियों का इस्तेमाल करें। शुगर युक्त और सोडा वाली सॉफ्ट ड्रिंक से दूर रहें। शराब के सेवन से बचें। पर्याप्त मात्रा में और पानी उबाल कर पिएं। घर में बना ताजा भोजन ही खाएं। दहीं और छाछ का नियमित इस्तेमाल करें। रात को कम भोजन करें। इस बारे में ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि मंगलवार को डायरिया के 10 नए मरीज आए, जिनमें दो को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed