{"_id":"665497cb5bd7465e380e5b61","slug":"diarrhea-in-parwanoo-seven-people-suffered-from-solan-news-c-176-1-ssml1042-122319-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में डायरिया\nसे सात लोग पीडि़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में डायरिया से सात लोग पीडि़त
Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
एक माह में 800 पहुंचा डायरिया का आंकड़ा
आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर बांट रही क्लोरीन गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बराबर चल रहा है। सोमवार को भी डायरिया से सात लोग पीड़ित हुए हैं। इनमें से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि रविवार को भी दो मामले अस्पताल में आए थे। अब डायरिया का आंकड़ा 800 पहुंच गया है।
वहीं, आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर जाकर लोगों को पानी उबाल कर पीने सलाह दी जा रही है। वहीं अब टीम ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना शुरू कर दिया है। घरों में क्लोरिन की गोलियां बांटी जा रही हैं। क्लोरिन के उपयोग करने की विधि पर भी लोगों को बताई जा रही है। ताकि लोग पानी की टंकियों में क्लोरिन की गोलियां डाल सकें। घरों में पानी की टंकियों की सफाई करने का आग्रह भी स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि सोमवार को डायरिया से सात लोग पीड़ित निकले हैं। लोगों को आशा कार्यकर्ताओं की टीम जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी नजर बनाई हुई है।