{"_id":"ec949256b5aeaff871ef033243e8ba60","slug":"diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंत्रशोथ के 25 मरीज नालागढ़ अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंत्रशोथ के 25 मरीज नालागढ़ अस्पताल पहुंचे
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के भियूंखरी गांव में आंत्रशोथ बीमारी फैलने से ग्रामीण डरे हुए हैं। गांव के करीब 25 लोग अभी तक इस इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी से ग्रस्त गांव के लोग नालागढ़ अस्पताल में पहुंच थे। कुछ लोग ठीक होकर घर चले गये है जबकि कुछ लोग अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल में आ रहे लोगों में पेट दर्द, उल्टियां, दस्त आदि के शिकार हो रहे हैं। आंत्रशोथ बीमारी से ग्रस्त मरीजों में शीला देवी, पंकज कुमार, विद्या, लच्छी राम, राजकुमार, महिंदरपाल, लता देवी, राम रतन, प्रेम सागर आदि नालागढ़ अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
मरीजों ने बताया कि इससे पहले यह बीमारी चनियारी गांव में फैल गई थी जिससे काफी लोग इसकी चपेट में आ गए थे। उधर, अस्पताल में डा. युवराज शौरी ने बताया कि डाक्टरों की एक टीम बीमारी से ग्रस्त गांव में भेजी गई है। उन्होंने वहां जाकर बीमारियों का जायजा लिया और ग्रामीणों को इससे बचने के लिए सावधानियां बरतने को कहा। डा. युवराज शौरी ने बताया कि इस बीमारी से ठीक होने में लगभग 24 से 36 घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन