फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   diaria in solandiaria in solan

Solan News: परवाणू में डायरिया के 37 नए मामले, 450 पहुंची संख्या

Tue, 23 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
आपात स्थिति में भी लगातार आ रहे डायरिया के मामलेआशा वर्कर घर-घर जाकर बांट रहीं दवाइयां, कर रहीं जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया के मामले अब बढ़कर 450 हो गए हैं। मंगलवार को भी 37 नए मामले सामने आए। इनमें से एक मरीज को भर्ती भी किया गया। आपात स्थिति में भी डायरिया के मामले कम नहीं हो रहे। सरकारी और निजी अस्पतालों में डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ में बड़े अस्पतालों का रुख भी मरीज गंभीर स्थिति में कर रहे हैं। मंगलवार को भी ईएसआई अस्पताल में काफी भीड़ देखने को मिली।

इससे पहले सोमवार को डायरिया के मामलों पर राज्यपाल ने भी संज्ञान लिया था और बैठक की थी। साथ ही अधिकारियों को डायरिया की रोकथाम के लिए निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जाकर पानी की जांच करने का अभियान जारी है। आशा वर्करों की टीम ने परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में पानी की टंकियों में जांच की और लोगों को पानी की टंकियां साफ करने के लिए कहा। आशा वर्करों ने लोगों को क्लोरीन, ओआरएस घोल, दवाइयां, जिंक भी वितरित किया।
विज्ञापन




उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि ईएसआई अस्पताल परवाणू में मंगलवार को 37 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर दवाइयां वितरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed