फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dheronwaal road closed for three months now through for heavy vehicles in Nalagarh

बड़े वाहनों के लिए खुला तीन महीने से बंद ढेरोंवाल मार्ग

Mon, 20 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। पिछले तीन महीने से बंद पड़ा नालागढ़-रोपड़ मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बीबीएन में पंजाब से आने वाले उद्योगपति और कामगारों ने राहत की सांस ली है। वहीं बीबीएन से पंजाब जाने वाले ट्रक चालकों को अब दभोटा घूम कर नहीं जाना पड़ेगा।
पंजाब के ढेरोंवाल से घनोली तक तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को सीमेंट से बनाया गया है। मार्ग बंद होने से रोजाना हिमाचल से निकलने वाले 400 से अधिक ट्रकों को वाया भरतगढ़ जाना पड़ रहा था। ट्रकों को 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बीड प्लासी में सीमेंट प्लांट से प्रतिदिन 150 ट्रक माल तैयार होता है। अब से ट्रक ढेरोंवाल होते हुए पंजाब के रोपड़ निकल पाएंगे। बीबीएन से 400 से अधिक ट्रक रोज पंजाब की ओर जाते हैं। सभी ट्रक इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेरोंवाल होते हुए एचआरटीसी की एक दर्जन से अधिक बसें रोज चलती थीं लेकिन वर्तमान में सभी बसें वाया दभोटा जा रही थीं। अब सभी बसें ढेरोंवाल होते हुए रोपड़ जाना शुरू हो गई हैं। सड़क निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता लवलीन सिंह ने बताया कि मार्ग पूरी तरह तैयार हो गया है। सीमेंट से बने मार्ग को अब खोल दिया है। इस मार्ग को ठीक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed