फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharmpur Panchayat focuses on development; plan formulated to install solar lights in every ward.

Solan News: धर्मपुर पंचायत का फोकस विकास पर, हर वार्ड में सोलर लाइट लगाने पर बनी योजना

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dharmpur Panchayat focuses on development; plan formulated to install solar lights in every ward.
धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व अन्य लोग। संवाद
पहली ग्राम सभा में लोगों ने पेयजल किल्लत, खस्ताहाल सड़कों समेत कई समस्याएं उठाईं
विज्ञापन

एक वर्ष में पंचायत को रेड जोन से बाहर निकालने का संकल्प लेने पर हुई चर्चा
सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत के हर वार्ड में जल्द ही सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। पंचायत प्रधान महेश गुप्ता ने ग्राम सभा की बैठक में लोगों को इसका आश्वासन दिया। इन लाइटों से बिजली के भारी बिलों से छुटकारा मिलेगा। मंगलवार को हुई पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में प्रधान ने बताया कि 16वें वित्त आयोग के बजट से दस लाख रुपये का प्रावधान सोलर लाइटों के लिए किया गया है। बैठक में पंचायत की ओर से तैयार किए गए एजेंडे को सभी उपस्थित लोगों के सामने पढ़ा गया। इसमें पानी, बिजली, स्वच्छता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन और ठोस कचरा समितियों के गठन पर चर्चा हुई। पीने के पानी की आपूर्ति पूरे वर्ष सामान्य रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए जल समिति का गठन होगा। यह समिति जलशक्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर पानी की आपूर्ति सुधारेगी। ग्राम सभा की बैठक में स्वच्छता पर भी चिंता व्यक्त की गई। वहीं पंचायत निवासी मनमोहन सिंह ने कहा कि धर्मपुर नशे के रेड जोन में है और इसे एक वर्ष में बाहर निकालने का संकल्प लेना होगा। पंचायत और पुलिस रात में नशा करने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई करेंगे। सेवानिवृत्त देस राज शारदा ने कचरा प्रबंधन के लिए ठोस नीति और समिति बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने खुले में कचरा गिराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गोयल, उपप्रधान सुशील शर्मा, वार्ड सदस्य तनिष्क सोफत, आयुष गुप्ता, विनोद कुमारी, सीमा देवी, हितू गोयल, जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता भानु उदय, सीडीपीओ धर्मपुर, आशा वर्कर मौजूद रहे।
विकास कार्यों और जन समस्याओं का समाधान
पंचायत एनएचएआई के साथ मिलकर धर्मपुर, पडाव और सुक्की जोहड़ी में शौचालय बनाएगी। सिहारड़ी मुसलमाना में छह लाख रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत और सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। नौण गांव और पडाव क्षेत्र में दस-दस लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनेंगे। धर्मपुर में एक पुस्तकालय बनाने का सुझाव भी दिया गया। प्रधान महेश गुप्ता और उप प्रधान सुशील शर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया।
विज्ञापन

वासी मजदूरों का पंजीकरण करना अनिवार्य
बाहरी राज्य के प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण करना अनिवार्य किया जाए, ताकि हमारा क्षेत्र सुरक्षित रह सके। बिना पंजीकरण के क्षेत्र में कई प्रवासी रहते हैं। इससे चोरियों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार निवासी वार्ड -7
मकान को ठीक करवाने की अपील
बारिश के कारण मकान को क्षति पहुंच रही है। पंचायत में मकान को ठीक करवाने की अपील की है। पीने के पानी की किल्लत भी रहती है। गर्मियों में सप्ताह में एक बार ही पानी नहीं मिल पाता।
योगिता निवासी वार्ड-13
सड़क किनारे डंगे व नालियों की मरम्मत नहीं हुई
क्षेत्र के लिए बनी सड़क किनारे डंगे व नालियों की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश के कारण सड़क भी खराब हो गई है। साथ लगते नाले के पानी से घर को खतरा बना हुआ है। पंचायत से नाले को ठीक करवाने की अपील की गई।
सीमा देवी निवासी बठोल

पीने के पानी की रहती है किल्लत
धर्मपुर में गर्मियों में पीने के पानी की किल्लत रहती है। गांव में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगाई गई है। इन्हीं सभी मुद्दों को पंचायत में उठाया गया है। अब देखते हैं कि पंचायत प्रतिनिधि इनका समाधान कितने दिनाें में करते हैं।

संजीव बंसल, निवासी सुक्की जोहड़ी

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed