फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharampur police and excise department seized 438 boxes of liquor, three accused arrested

Solan News: धर्मपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ीं शराब की 438 पेटियां, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
जोहड़जी के समीप संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दो वाहनों से बरामद हुईं देशी शराब,बद्दी और पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शुक्रवार देर रात धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत जोहड़जी के समीप विशेष नाकाबंदी के दौरान दो वाहनों से 438 पेटियां अवैध देशी शराब बरामद की हैं। मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए जोहड़जी के पास विशेष नाका लगाया गया था। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहनों की तलाशी लेने पर टीम के होश उड़ गए। दोनों गाड़ियों से देशी शराब मार्का पटियाला संतरा की कुल 438 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 2,160 अध्धे और 8,000 पव्वे (कुल 10,160 बोतलें) भरे हुए थे। जब वाहनों में सवार व्यक्तियों से शराब के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज, परमिट या लाइसेंस दिखाने को कहा गया, तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मौके पर ही शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार,निवासी गांव कुल्हाड़ी वाला, बद्दी, सोलन, प्रदीप कुमार, निवासी गांव ठेडवाल पट्टी, जिला रूपनगर/रोपड़, पंजाब और साहिल राणा निवासी गांव मालपुर, बद्दी, सोलन के रूप में हुई है।

कोट
प्रारंभिक जांच में यह मामला विशुद्ध रूप से अवैध शराब की तस्करी और परिवहन से जुड़ा है, जिसके तहत धर्मपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर विधि अनुसार पाबंद किया गया है। पूछताछ में शराब की सप्लाई चेन, इसके स्रोत और इसे कहां डिलीवर किया जाना था, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

- टीएसडी. वर्मा, एसपी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed