{"_id":"587a18fb4f1c1b7940ba9e60","slug":"dharampur-panchayat-increase-a-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में हाउस टैक्स बढ़ा, फरवरी से होगी वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में हाउस टैक्स बढ़ा, फरवरी से होगी वसूली
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर पंचायत ने क्षेत्र के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए हाउस टैक्स में वृद्धि कर दी है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर पंचायत ने क्षेत्र के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए हाउस टैक्स में वृद्धि कर दी है। पंचायत ने यह बढ़ोतरी 15 सालों बाद की है। इसमें पंचायत के तहत आने वाले आवास, व्यावसायिक और अन्य लोगों को टैक्स अदा करना होगा।
विज्ञापन
इसका फैसला पंचायत ने ग्रामसभा में लिया है। टैक्स की वसूली फरवरी से शुरू होगी। टैक्स से आने वाली धनराशि को बिजली, रास्तों के निर्माण, शौचालय सुविधा, स्वच्छता और अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत द्वारा लगाए करों से जहां घटती जा रही आमदनी में इजाफा होगा वहीं पंचायत में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जा सकेगी। अभी तक दुकानों, होटलों और पार्किंग से ही पंचायत को टैक्स के रूप में आय होती थी। लेकिन कुछ सालों से पंचायत की कम आमदन के कारण विकास कार्यों को करवाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
इसमें सबसे ज्यादा परेशानी क्षेत्र में साफ सफाई करवाने में आ रही थी। इस कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। पंचायत ने ग्रामसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की जिसके बाद टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया।
फोरलेन के कारण भी बढ़ा टैक्स
टैक्स बढ़ाने का दूसरा कारण फोरलेन भी रहा है। फोरलेन की जद में आए धर्मपुर बाजार की दुकानों से टैक्स आना बंद हो गया है। इस कारण पंचायत की आमदन भी कम हो गई है। पंचायत ने भविष्य में क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए इसलिए यह कदम उठाया है। धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए 15 वर्षों बाद टैक्स को बढ़ाया है। इसे फरवरी से तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इसका फैसला सर्वसम्मति से ग्रामसभा में लिया गया है।
अब इतना अदा करना होगा टैक्स
श्रेणी शुल्क समय
आवास सेवा शुल्क (प्रति परिवार) 100 सालाना
पान, चाय की दुकान 70 प्रतिमाह
करियाना, डेली निड्स व अन्य 100 प्रतिमाह
मैकेनिक दुकान, हार्डवेयर 200 प्रतिमाह
बार्बर शॉप गैर सरकारी (2 कमरे) 200 प्रतिमाह
सब्जी दुकान, स्वीट शाप 200 प्रतिमाह
मीट शॉप, छोटे ढाबे, नाइट स्टे 200 प्रतिमाह
पीजी (5 से10 व्यक्ति) 200 प्रतिमाह
गैर सरकारी (दो से पांच कमरे) 200 प्रतिमाह
गैर सरकारी (छह से दस रूम) 300 प्रतिमाह
बैंक, शोरूम, आरा मशीन 500 प्रतिमाह
पेट्रोल पंप, गैस 500 प्रतिमाह
ऐजेंसी, बेकरी, कबाड़ दुकान 200 प्रति माह
गेस्ट हाउस, हॉटल (पांच कमरे) 500 प्रतिमाह
गैर सरकारी (11-20 कमरे) 600 प्रतिमाह
निजी स्कूल, मिड़ल स्कूल, हाई स्कूल 1000 प्रतिमाह
निजी कॉलेज, नर्सिंग हॉम 1000 प्रति माह
फास्ट फूड 1000 प्रतिमाह
पीजी 1000 प्रतिमाह
हाटल, गेस्ट हाउस (1 सेे 10 कमरे) 2000 प्रतिमाह
रेस्ट्रोरेंट, मॉल, सिनेमा 2000 प्रतिमाह
हॉल, वीडियो हाल 2000 प्रतिमाह
हॉटल, गेस्ट हाउस (11 से 20 रूम) 3000 प्रतिमाह
फैक्टरी सब्जी मंडी 5000 प्रतिमाह
गेस्ट हाउस 21 से अधिक कमरे 5000 प्रतिमाह