{"_id":"83c16718862e22524c05ac79bc214233","slug":"dharampur-college-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर कॉलेज में इसी सत्र से लगेंगी वाणिज्य की कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर कॉलेज में इसी सत्र से लगेंगी वाणिज्य की कक्षाएं
ब्यूरो /अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
Updated Wed, 03 Jun 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से वाणिज्य की कक्षाएं शुरू हो रही है। इससे अब कसौली और धर्मपुर के युवाओं को वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए सोलन या नालागढ़ कॉलेज के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ डगशाई स्कूल में भी वाणिज्य कक्षाएं इसी सत्र से शुरू हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी गुरदयाल सिह संधु, मनीष शर्मा, विकास अग्रवाल, ईश्वर ठाकुर, विनोद, रणवीर, मंयक अग्रवाल, मुकेश भट्टी, आभा, नंद प्रकाश, अजमेर, बाबूलाल सूद, धर्मपुर पंचायत प्रधान महेश गुप्ता, सुनिल गोयल, प्रदीप ठाकुर, सुभाष, सौभाग्य, गजेंद्र, विनोद, सुलेश, नरेश अग्रवाल का कहना है कि इससे पहले कॉमर्स में स्नातक डिग्री की पढ़ाई क्षेत्र में नहीं थी।
विज्ञापन
लोगों को 10-15 किमी दूर सोलन या नालागढ़ जाना पड़ता था। बसों का सफर अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ता था। इससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डिग्री कॉलेज धर्मपुर की प्राधानाचार्य नविता गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य की कक्षाएं शुरू हो रही है। उधर, हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान व पीसीसी विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन