फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one more room in dhakriyana school

ढकरियाणा स्कूल में बनेगा एक अौर कमरा

Mon, 28 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 28 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
one more room in dhakriyana school
राजकीय उच्च विद्यालय ढकरियाणा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय उच्च विद्यालय ढकरियाणा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ढकरियाणा स्कूल में जल्द ही एक और कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोगों की डिमांड पर उन्होंने सोलन जाने वाली बस को बाया ढकरियाणा चलाने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर दलीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा, नाटी, गिद्दा, पहाड़ी गीत और हरियाणवी डांस समेत कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और ईनाम वितरित किए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, प्रधान ढकरियाणा कुलवंत सिंह कंवर, हरिपुर संडोली के प्रधान भाग सिंह चौधरी, उपप्रधान रामेश्वर मेहता, पूर्व प्रधान लक्ष्मण चौधरी,  बीडीसी शकुंतला देवी, गोपाल सिंह एसएमसी प्रधान, जयपाल,  राजिंद्र कुमार, सोहनलाल वर्मा, राजेश कुमार, रमा मेहता, इंद्र सिंह, मदन लाल, सुरजीत चौधरी, सरूप सिंह मेहता, ललित शर्मा, राजिंद्र सिंह कंवर, गुरमीत सिंह, मास्टर भीम सिंह, ध्यान सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र पप्पी, दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार और प्रवीण कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed