फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Department is on alert regarding dengue in industrial areas of the district

Solan News: जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू को लेकर विभाग अलर्ट

Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में डायरिया के बाद अब औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निकाय सतर्क हो गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से जिले औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू की संभावना बढ़ गई है। इसे देखते हुए टकसाल, परवाणू समेत बीबीएन क्षेत्र में फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव शुरू हो गया है। वहीं डायरिया पर भी नजर रखने को कहा है। वहीं, आशा और हेल्थ केयर वर्कर की टीम घरद्वार पर जाकर लारवा की जांच भी कर रही है। हालांकि वर्तमान में डेंगू का कोई मामला नहीं आया है। इससे पहले डायरिया के अधिक मामले आ रहे थे। शहर व बीबीएन क्षेत्र से करीब 300 डायरिया मामले आए थे। लेकिन विभाग ने इस पर अब नियंत्रण पा लिया है। इसके बाद स्थिति ठीक हो गई है। लेकिन अब आगामी दिनों में डेंगू मामलों के बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला टास्क फोर्स की बैठक भी बुला ली गई है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में भी डायरिया की समीक्षा बीते दिनों हुई। जबकि डेंगू को लेकर विभाग ने छह स्वास्थ्य खंड को निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इस बार बारिश का क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में कहीं न कहीं डेंगू पनप सकता है। डेंंगू मच्छर न पनपे इसके लिए लोगों को बचाव करने के लिए कहा है। डेंगू को लेकर लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। लोगों को घरों में ऑडोमोस समेत मच्छर दानी का प्रयोग करने के लिए कहा है। वहीं, पानी भी अधिक स्टॉर न करने के लिए कहा है।

जिले में डेंगू को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव करने के लिए नगर परिषद और स्थानीय निकायों को कह दिया है। खंड चिकित्सा अधिकारियों को आईईसी एक्टिविटी व लारवा जांच के लिए टीम तैनात करने के लिए कहा है ताकि डेंगू फैल न सके। इसी के साथ बारिश को देखते हुए डायरिया पर भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। लेागों से आग्रह है कि वे अपने घर के आसपास गंदगी व पानी जमा न होने दें। साफ व स्वच्छ पानी का ही सेवन करें।
विज्ञापन

-डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed