{"_id":"6abb9c177726d10769041cc3","slug":"demands-raised-in-meeting-solan-news-c-176-1-sln1010-180282-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विभागों में लिपिकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विभागों में लिपिकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने की ऑनलाइन सेमिनार किया आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने मंगलवार को ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से लगभग 150 मिनिस्ट्रियल कैडर के कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमिनार में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। क्लर्क के बड़ी संख्या में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अधीक्षक ग्रेड-II के 15 पदों पर हुई डीपीसी और पदोन्नति के लिए सरकार का धन्यवाद किया गया। एसोसिएशन ने शेष रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। राज्य अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि पीएमजीएसवाई में अधीक्षक ग्रेड-II के पदों को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की हर स्तर पर पैरवी करने की बात कही। लेखराज ने पदोन्नत वरिष्ठ सहायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेष पदों को भरने के प्रयास जारी रहेंगे। एसोसिएशन ने संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रदेश के सभी 12 जिलों में ऑनलाइन बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों में कर्मचारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद जिला पदाधिकारी अपने जोन के मुख्य अभियंताओं से मिलकर मांगें रखेंगे। अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रमुख अभियंता कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राज्य स्तरीय बैठक भी होगी।
बैठकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर एक मांगपत्र तैयार होगा। इसे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में राज्य अध्यक्ष लेखराज, राज्य मुख्य सलाहकार तारा सिंह और राज्य महासचिव लेखराज शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कौशल ने किया।