फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensionors

Solan News: महंगाई भत्ते और मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार

Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सरकार के पेंशनरों के प्रति उदासीन रवैये पर जताया रोष
विज्ञापन

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन नालागढ़ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन नालागढ़ की बैठक में सरकार के प्रति सदस्यों ने रोष जताया। बैठक इकाई के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर की मांगों के बारे में सरकार के रवैये पर चिंता जताई। कहा कि 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देय वित्तीय लाभ जो प्रत्येक पेंशनर की लाखों की राशि बकाया है, उसका भुगतान सरकार ने नहीं किया।सरकार से मांग रखी कि आगामी बजट में सभी देय राशि एकमुश्त अदा करने का प्रावधान रखा जाए। अन्यथा पेंशनरों को विधानसभा के सत्र में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सरकार महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों को अदा करने की भी शीघ्र घोषणा करे। पेंशनरों के बकाया पड़े मेडिकल बिल की अदायगी की जाए। संगठन ने प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते की दो किस्तों के बकाया एरिया का भी तुरंत भुगतान करने की मांग की।

बैठक में प्रस्ताव पास करके पटवारी व काननूगो महासंघ की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का भी समर्थन किया गया। प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने व उनसे बातचीत करके हड़ताल खत्म करने की मांग की गई। बैठक में बद्दी फोरलेन का कार्य शीघ्र पूरा करने, नालागढ़ अस्पताल में एमडी मेडिसिन का पद भरने व ट्रामा सेंटर में स्टाफ की व्यवस्था करने की मांग की गई। बैठक में उपप्रधान जिला संगठन दिलीप राणा, अंजना शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगतार सिंह रनोट, ठाकुर सिंह, मास्टर इंद्रजीत, मास्टर प्रेमचंद, प्रोफेसर रणजोध सिंह, मदन लाल रनोट, रजिंदर शर्मा, तीर्थ चंद शर्मा, प्रेमचंद, हेमराज भंडारी, दलेल सिंह, मंदाराम, चिंताराम कपूर, भाग सिंह, जय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed