Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: पेंशनरों को जल्द हो 6 फीसदी ब्याज के साथ छठे वेतनमान का एरियर का भुगतान

Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनरों की सोलन में हुई बैठक, उच्च न्यायालय के आदेशों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक वीरवार को सोलन के निजी होटल में हुई। पेंशनरों को छठे वेतनमान के बकाया एरियर पर उच्च न्यायालय के हालिया फैसले की जानकारी दी गई। न्यायालय ने 6 फीसदी ब्याज के साथ दो किस्तों में बकाया एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय का विद्युत पेंशनरों ने स्वागत किया और प्रबंधन से शीघ्र भुगतान का आग्रह किया।
महासचिव पीएल गुप्ता ने बताया कि पेंशनरों की ओर से दो वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। यह याचिका छठे वेतनमान के बकाया एरियर की अदायगी को लेकर थी। न्यायालय का निर्णय पेंशनरों के पक्ष में आया है। निर्णय के अनुसार, बकाया एरियर का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। इसमें 6 फीसदी ब्याज भी शामिल होगा। विद्युत पेंशनरों ने इस फैसले को बड़ी राहत बताया। उन्होंने विद्युत प्रबंधन से आग्रह किया कि प्रदेश उच्च न्यायालय से निर्णय की प्रतिलिपि प्राप्त करे। इसके बाद पेंशनरों के एरियर का ब्याज सहित शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ई. भगवान सहाय ने की। इसका संचालन महासचिव विद्यासागर शर्मा ने किया। सर्वप्रथम, बिजली बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष चंद्र सिंह मंडियाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोलन इकाई अध्यक्ष ई. दिनेश गुप्ता ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सुगमता से समझाया। बैठक में उपस्थित जिन पेंशनरों ने अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बनाए थे, उनके प्रमाण पत्र बनवाकर विद्युत प्रबंधन को भेजे गए। कुल्लू में प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक 17 नवंबर को होनी है। बैठक में सोलन से 18 पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। दो महिला फैमिली पेंशनरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed